फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नशे में उलझे तो साथी ने दिया था सेवानिवृत्त डिप्टी जेलर को धक्का

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र में सेवानिवृत्त डिप्टी जेलर राम बहादुर शर्मा की मौत न तो स्वभाविक थी और न ही हत्या। नशे में छत पर दोस्त से रुपये के लेन-देन को लेकर हुए झगड़े के बाद उन्हें धक्का दिया गया था। जीने से लुढ़ककर नीचे गिरने पर उनकी मौत हो गई। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

प्रमोद शर्मा ने शनिवार देर रात पुलिस को सूचना दी कि उनके पिता राम बहादुर शर्मा (70) मृत अवस्था में अपने दूसरे मकान में पड़े हैं। राम बहादुर डिप्टी जेलर थे और दस साल पहले रिटायर हो चुके थे। उनका यह मकान बालाजी कॉलोनी, खजुरिया घाट में स्थित है जो पूरा नहीं बना है। पुलिस के मुताबिक, राम बहादुर का शव खुले जीने के नीचे पड़ा था। सिर पर दो जगह चोट और अंदरूनी रक्तस्राव हुआ था। पोस्टमाॅर्टम में सिर में चोट से मौत की पुष्टि हुई।
जांच में एक मेज पर दो थालियों में भोजन रखा मिला। मेज के नीचे स्टील के दो गिलास और एक प्लास्टिक का जग मिला। छत पर एक चटाई थी और एक कटोरी में दाल मखनी रखी थी।
विज्ञापन

पुलिस ने संदेह पर डिप्टी जेलर के ही नाम के राम बहादुर चौकीदार से पूछताछ की। फुटेज चेक की, पता लगा कि डिप्टी जेलर के साथ उस रात हरिशंकर शर्मा था, जो भोजीपुरा के लाड़पुर का निवासी है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें