फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री पर की अभद्र टिप्पणी, चुन्नू पंडित के खिलाफ एक और रिपोर्ट दर्ज

Tue, 24 Nov 2026 03:27 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में पीलीभीत बाइपास गोलीकांड के आरोपी आदित्य उपाध्याय उर्फ चुन्नू पंडित के अभद्र टिप्पणी करने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। इस मामले में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन
आरोपी चुन्नू पंडित - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और अन्य हस्तियों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में पीलीभीत बाइपास गोलीकांड के आरोपी आदित्य उपाध्याय उर्फ चुन्नू पंडित के खिलाफ इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। उस पर हिंसक भाषा का प्रयोग करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता राजेश प्रताप ने इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट कराई है कि डोहरा रोड निवासी आदित्य उपाध्याय आए दिन सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणियां करता है। इन टिप्पणियों से सामाजिक सौहार्द बिगड़ने और तनाव बढ़ने की आशंका है।

शिकायत में यह भी बताया गया है कि आदित्य उपाध्याय के खिलाफ पहले भी इस तरह के मामले दर्ज हो चुके हैं। वह पीलीभीत बाइपास पर हुए गोलीकांड में जेल भी जा चुका है। जब कुछ लोगों ने उसे ऐसी गतिविधियों से रोकने का प्रयास किया तो उसने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। उन लोगों को जान से मारने की धमकियां भी दीं। इन हरकतों से आम लोगों में भय का माहौल बन रहा है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पुराने मामलों की जांच कराने की मांग
शिकायतकर्ता राजेश प्रताप ने पुलिस से मामले का संज्ञान लेने का अनुरोध किया है। उन्होंने आदित्य के सोशल मीडिया अकाउंट और वायरल सामग्री की जांच की मांग की है। राजेश प्रताप ने आदित्य के पूर्व आपराधिक इतिहास के सत्यापन की भी अपील की है। संभावित विवाद और अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षात्मक कदम उठाने का भी आग्रह किया है।

चुन्नू ने खेला जाति कार्ड
आदित्य ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर खुद को पीड़ित बताया है। उसने इस मामले में खुद को ब्राह्मण बताते हुए अपने समाज का प्रदेश में कोई बड़ा नेता न होने की बात कही है। कहा है कि उसने किसी नेता या उनकी मां को गाली नहीं दी, बल्कि खुद को क्षत्रिय नेता बताने वाले लोग उसका सिर कलम करने की धमकी दे रहे हैं। चुन्नू ने कहा है कि सरकार ने उसकी संपत्ति पर बुलडोजर चलाकर उसे पहले ही मार दिया है।

एएसपी शिवम आशुतोष सिंह ने बताया कि इज्जतनगर पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली है। प्रकरण की जांच उपनिरीक्षक विकास यादव को सौंपी गई है। साक्ष्य जुटाकर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें