फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कन्हैया गुलाटी की पत्नी और बेटे समेत आठ लोगों के खिलाफ एक और रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 46 लोगों से 75 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन

बरेली। करोड़ों रुपये ठगी के आरोपी कैनविज कंपनी के निदेशक कन्हैया गुलाटी समेत आठ लोगों के खिलाफ इज्जतनगर थाना पुलिस ने एसएसपी अनुराग आर्य के आदेश पर एक और रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों में कन्हैया गुलाटी की पत्नी राधिक गुलाटी और बेटा गोपाल गुलाटी भी शामिल हैं।
इज्जतनगर थाना क्षेत्र के संतनगर निवासी भूपराम शर्मा ने एसएसपी अनुराग आर्य को बताया कि कैनविज कंपनी के निदेशक कन्हैया गुलाटी और उसकी पत्नी और बेटे समेत अन्य लोगों ने फर्जी स्कीमों के जरिये लाखों रुपये हड़प लिए। कन्हैया गुलाटी ने कैनविज सेल्स एंड मार्केटिंग कंपनी के तहत कैनविज मनी एसोसिएटस नाम से फर्जी कंपनी बनाई। पीलीभीत बाइपास स्थित आशुतोष सिटी में कंपनी का ऑफिस खोला। इस कंपनी के नाम से जून 2022 में कई स्कीमें लॉन्च की। लोगों को मुनाफे का लालच देकर शेयर और फरेक्स ट्रेडिंग में पूंजी लगवाई गई। पूंजी लगाने वालों को पांच प्रतिशत ब्याज देने का भरोसा भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी स्कीमों के झांसे में आकर 46 लोगों ने 75 लाख रुपये निवेश किया। ब्याज या मुनाफे के नाम पर उनको कुछ नहीं मिला। बाद में पता लगा कि गुलाटी ने अपनी पत्नी, बेटे और गिरोह में शामिल आशीष महाजन, प्रमोद सिंह परिहार, देवेश सिंह, विशाल शर्मा व किमी महाजन के जरिये निवेश की गई पूंजी को हड़प लिया। इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें