फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फजीहत के बाद प्लाईवुड कारोबारी ने जमा कराए 95 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
22 करोड़ का बकाया न चुकाने पर हुई थी कुर्की
विज्ञापन


बरेली। करोड़ों के जीएसटी बकाया पर कुर्क हुई परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित बरेली प्लाई बोर्ड प्राइवेट लिमिटेड फैक्टरी के संचालक ने 95 लाख रुपये जमा करा दिए हैं। अभी भी करीब 21 करोड़ से ज्यादा का फर्म पर वस्तु एवं सेवा कर का भुगतान बकाया है।
विभागीय अफसरों के अनुसार, करदाता फर्म ने मामले में उच्च न्यायालय की शरण ली थी। राहत के संबंध में जो आदेश उच्च न्यायालय ने पारित किए थे, फर्म ने उनका अनुपालन नहीं किया। चेतावनी और कानूनी प्रक्रिया के बाद भी कर जमा न करने पर वसूली प्रक्रिया के तहत फैक्टरी की कुर्की की कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहत के लिए संचालक ने करीब 95 लाख रुपये जमा करा दिए हैं। बरेली जोन अपर आयुक्त ग्रेड-1 आशीष निरंजन ने स्पष्ट किया है कि जिन इकाइयों पर जीएसटी बकाया है, वे समय रहते जमा करा दें। टैक्स की चोरी या वसूली में कोताही बरतने पर विधिक कार्रवाई जारी रहेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें