इसके अलावा 14650 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस 18, 21, 23, 25, 28, 30 दिसंबर और एक, चार व छह जनवरी को परिवर्तित मार्ग बाराबंकी, गोंडा, गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी। 15115 छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस 21 व 28 दिसंबर और 15116 दिल्ली-छपरा एक्सप्रेस 22 व 29 दिसंबर को गोरखपुर-गोंडा-बाराबंकी के रास्ते चलाई जाएगी।
15557 दरभंगा-आनंद एक्सप्रेस 16, 19, 23, 26, 30 दिसंबर को 15558 आनंद विहार टर्मिनल-दरभंगा एक्सप्रेस 17, 20, 24, 27, 31 दिसंबर को गोरखपुर, गोंडा, बाराबंकी के रास्ते चलाई जाएगी। 15716 अजमेर-किशनगंज गरीब नवाज एक्सप्रेस 17 से 31 दिसंबर और दो व छह फरवरी को परिवर्तित मार्ग बाराबंकी, गोंडा, गोरखपुर, छपरा के रास्ते चलाई जाएगी।