फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: वसूली और ओटीएस में लापरवाही पर एक और जेई निलंबित

Thu, 26 Dec 2024 10:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। वसूली और एकमुश्त समाधान (ओटीएस) योजना में लापरवाही पर एक और जेई को निलंबित कर दिया गया। इससे पहले 20 दिसंबर को अधीक्षण अभियता ज्ञानेंद्र सिंह ने शाही उपकेंद्र के जेई साबिर खान को निलंबित कर दिया था। उन पर भी गंभीर आरोप थे।
विज्ञापन

बुधवार को ऊर्जा निगम के चेयरमैन डॉ. आशीष गोयल के निरीक्षण से पहले अधीक्षण अभियंता ग्रामीण ने क्योलड़िया के उपखंड रिठौरा के जेई राजकुमार को निलंबित कर दिया। उनको अधिशासी अभियंता प्रथम खंड के कार्यालय से संबद्ध किया गया है। जेई पर विभागीय कार्यों में रुचि न लेने समेत ओटीएस योजना में लापरवाही, समय-समय पर कैंपों का आयोजन और उपभोक्ताओं की शिकायतों के निस्तारण में रुचि न लेने का आरोप है। निगम में चर्चा है कि अधिकारी खुद को बचाने के लिए अधीनस्थों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। दरअसल, कई अधिकारी अपने कार्यालयों से निकाल कर स्थलीय सत्यापन की जरूरत भी नहीं समझते। इस कारण हर स्तर पर लापरवाही हो रही है। 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें