फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रकम देने के बावजूद नहीं मिला मकान, धनराज बिल्डर के खिलाफ एक और एफआईआर

Sun, 28 Jun 2026 03:31 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के कैंट थाने में बिल्डर पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पीड़ित महिला का आरोप है कि आरोपी पिता-पुत्र ने 11 साल पहले मकान दिलाने का झांसा देकर उनसे रकम ली थी। अब तक उन्हें न मकान मिला और न ही रकम वापस की गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में धनराज बिल्डर फर्म के मालिक राकेश शर्मा और उसके बेटे शशांक शर्मा ने कम आय वर्ग के लोगों को उनके सपनों का घर देने के बहाने वसूली की। बाद में न तो लोगों को घर मिल सका, न ही उनके रुपये वापस मिले। पीड़ित लोगों ने उच्चाधिकारियों से शिकायत की तो आरोपियों पर शिकंजा कस गया है। पांच दिन के अंदर कैंट थाने में धोखाधड़ी की दूसरी रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन


मढ़ीनाथ के शांति विहार निवासी सुंदरा देवी ने कैंट थाना प्रभारी संजय धीर को बताया कि वर्ष 2015 में राकेश शर्मा और उसके पुत्र शशांक शर्मा ने कॉलोनी में 60 वर्गगज का मकान बनाकर देने का झांसा देकर साढ़े पांच लाख रुपये ले लिए। 11 साल बीतने के बाद भी उन्हें न तो मकान मिला, न ही उनके रुपये लौटाए गए। मकान मांगने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। सुंदरा देवी ने पुलिस को बताया कि राकेश शर्मा का पूरा गिरोह है। इस गिरोह ने कई अन्य लोगों से भी मकान देने के नाम पर धोखाधड़ी की है। इनके खिलाफ विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं। 

सुंदरा देवी के पति की मृत्यु हो चुकी है, इसके बावजूद उन्हें परेशान किया जा रहा है। 11 साल पहले साढ़े पांच लाख रुपये देने के बाद भी वह किराये के मकान में रहने को मजबूर हैं। कैंट थाने में राकेश शर्मा, शशांक शर्मा और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिल्डर पिता-पुत्र पर मां-बेटी से ठगी करने का है आरोप
चार दिन पहले गीता देवी ने भी कैंट थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस के मुताबिक, गीता सुंदरा देवी की बेटी है। यहां भी आरोप धनराज बिल्डर के मालिक राकेश शर्मा से जुड़ा था। अमर उजाला से बातचीत में बिल्डर ने सफाई दी थी कि पूरा भुगतान नहीं मिलने की वजह से कब्जा नहीं दिया गया। 

हालांकि, क्रेता को रुपये क्यों नहीं लौटाए गए? इस सवाल का जवाब नहीं दिया गया। लगातार एक ही तरह की धोखाधड़ी की शिकायतों से बिल्डर की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। राकेश शर्मा पर पहले भी भोजीपुरा व अन्य थानों में धोखाधड़ी के एक दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं।

सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि एक ही बिल्डर ने कई लोगों से धोखाधड़ी की है। फिलहाल मां-बेटी की ओर से मामले दर्ज कराए गए हैं। पता लगा है कि धनराज बिल्डर के खिलाफ इसी तरह की धोखाधड़ी के पुराने मामले भी दर्ज हैं। विवेचना के बाद पुलिस चार्जशीट लगाएगी और गिरफ्तारी करेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें