फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नगर निगम की नदौसी गोशाला में एक और गाय की मौत, जांच रिपोर्ट आज आएगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नदौसी स्थित नगर निगम की गोशाला में शुक्रवार को एक और गाय की जान चली गई। इससे पहले कई गायों असमय मौत हो चुकी है। गोशाला में बीमार गायों के तड़पने का वीडियो भी बृहस्पतिवार को वायरल हुआ था।
विज्ञापन

नगर आयुक्त के निर्देश पर जांच के लिए नगर निगम के पर्यावरण अभियंता राजीव कुमार राठी ने उप नगर स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. नैन सिंह के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। उन बिंदुओं को चिह्नित किया, जिनकी वजह से गायों की जान गई। इस दौरान केयर टेकर की लापरवाही सामने आई।
घायल और बीमार गायों के विषय में समय रहते अधिकारियों को अवगत नहीं कराया गया। अन्य बिंदुओं पर जांच जारी है। जांच रिपोर्ट शनिवार को पूरी होगी। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने पर जिम्मेदारी तय होगी। तब तक बीमार और जख्मी गायों का इलाज कराया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें