फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फर्जी आईएएस विप्रा के खिलाफ एक और मामला दर्ज, 8.35 लाख रुपये की ठगी का आरोप

Sat, 16 May 2026 06:31 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में फर्जी आईएएस विप्रा शर्मा की ठगी के कारनामे लगातार उजागर हो रहे हैं। उसके खिलाफ एक और मामला दर्ज कराया गया है। किला थाने में दर्ज रिपोर्ट में विप्रा पर सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने का आरोप लगाया गया है। 
विज्ञापन
आरोपी विप्रा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के किला थाने में फर्जी आईएएस विप्रा शर्मा के खिलाफ सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 8.35 लाख रुपये ठगी का आरोप लगाते हुए एक और रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मामले में दो अन्य लोगों को भी नामजद किया गया है। आरोपी बहनों के खिलाफ अब तक ठगी के मामलों में 12 से ज्यादा रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी हैं।

विज्ञापन


किला थाना क्षेत्र के रोठा निवासी इंद्रपाल सिंह ने किला इंस्पेक्टर संतोष कुमार को बताया कि तीन-चार साल पहले उनकी मुलाकात अमित कुमार और उसके पिता राघवेंद्र से हुई थी। इन लोगों ने उनके बेटे शुभम को लेखपाल के पद पर सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा दिया। दोनों ने आठ लाख रुपये खर्च बताया। 

इसके बाद उनको सीबीगंज थाना क्षेत्र के स्लीपर रोड पर बुलाया। दोनों ने विप्रा शर्मा से बात की। विप्रा ने खुद को एडीएम बताया और नौकरी लगवाने की बात कही। उन्होंने 7.25 लाख रुपये दे दिए। कुछ दिन बाद शुभम को उत्तर प्रदेश शासन की ओर से जारी फर्जी नियुक्ति पत्र दिया गया, लेकिन शुभम को नियुक्ति नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जी नियुक्ति पत्र थमाया 
आरोपियों से बात करने पर उन्होंने कहा कि चुनाव आचार संहिता के कारण नियुक्ति में देरी हो रही है। आचार संहिता खत्म होने के बाद भी बेटे की नौकरी नहीं लगने पर आरोपियों से संपर्क किया तो उन्होंने राजस्व परिषद के सचिव का तबादला होने की बात कहते हुए 1.10 लाख रुपये और मांगे। 17 अप्रैल 2026 को शुभम के नाम से फिर एक फर्जी नियुक्ति पत्र दे दिया। इंटरनेट के जरिये शुभम ने पड़ताल की तो ठगी का मालूम पड़ा। इंस्पेक्टर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें