मौलाना के खिलाफ दर्ज 11 पुराने केस की सुनवाई में आएगी तेजी
शहर में 26 सितंबर को हुए बवाल से पहले मौलाना तौकीर रजा खां के खिलाफ बरेली और मुरादाबाद में 11 मुकदमे दर्ज थे। इनमें से वर्ष 2010 के दंगों से संबंधित मुकदमे की कार्यवाही पर उच्चतम न्यायालय से स्थगन आदेश जारी है। जबकि, वर्ष 2019 में कोतवाली में दर्ज एक मुकदमे की विवेचना ही पूरी नहीं हुई है।
एसएसपी अनुराग आर्य ने कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया है कि 2019 के मुकदमे की विवेचना जल्द पूरी कर चार्जशीट दाखिल कराएं। मॉनिटरिंग सेल को निर्देशित किया है कि मौलाना के खिलाफ दर्ज पुराने मुकदमों की अदालत में प्रभावी तरीके से पैरवी की जाए। गवाहों की गवाही सहित अन्य प्रक्रिया को जल्द पूरा कराया जाए।