फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नदी में डूबे दूसरे भाई की भी मौत, गोताखोरों ने निकाला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी (बरेली)। क्षेत्र के गांव बाकरगंज में नानी के दसवां संस्कार के बाद नहाने के दौरान बड़े भाई को बचाने में डूबे युवक गौरव का शव दूसरे दिन शुक्रवार सुबह गोताखोरों ने खोज निकाला। गौरव के साथ डूबे मगन का शव एक दिन पहले ही मिल गया था। दोनों आपस में ममेरे-फुफेरे भाई थे और बरेली शहर के निवासी थे।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, किला थाना क्षेत्र के मोहल्ला रेती जसौली निवासी मगन (25) बृहस्पतिवार को गांव बाकरगंज में अपनी नानी के दसवां संस्कार में पहुंचे थे। मगन के साथ उनके फुफेरे भाई बिहारीपुर निवासी गौरव (30) भी थे। दसवां संस्कार के बाद अपराह्न तीन बजे परिवार के लोग इन दोनों को भी बहगुल नदी में नहाने की बात कहकर बुला ले गए। नहाते वक्त मगन का बड़ा भाई अमन बहगुल नदी में डूबने लगा। अमन की पत्नी सारिका के चिल्लाने पर मगन और गौरव उसे बचाने के लिए गहराई में उतर गए। इन दोनों ने धक्का देकर अमन को तो बचा लिया, लेकिन खुद डूब गए। परिजनों ने गौरव के शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। संवाद
मगन ई-रिक्शा मैकेनिक, गौरव करता था कैटरिंग का काम

मां कमला ने बताया कि मगन दसवां में नहीं आ रहा था, लेकिन बाद में दूसरे लोगों के कहने पर वह भी आ गया। मगन चौपुला चौराहे के पास ई-रिक्शाें मरम्मत करता था। गौरव शादी व अन्य समारोहों में कैटरिंग का काम कर परिवार पालता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें