फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बरेली होते हुए एक और अमृत भारत एक्सप्रेस, जंक्शन पर ठहराव नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस के संचालन के बाद बरेली होते हुए एक और अमृत भारत एक्सप्रेस को मंजूरी मिल गई है। सहरसा-अमृतसर के बीच चलने वाली यह गाड़ी वाया बरेली कैंट होते हुए गुजरेगी। इसका जंक्शन पर ठहराव नहीं होगा। अधिकारियों ने बताया कि 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गाड़ी का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन

वंदे भारत एक्सप्रेस के मुकाबले अमृत भारत एक्सप्रेस ज्यादा सफल ट्रेन साबित हो रही है। आधुनिक सुविधाओं से लैस इस गाड़ी में स्लीपर और जनरल श्रेणी के 22 कोच हैं। 15567-68 बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस फुल होकर चल रही है। अब 14628-27 अमृतसर-सहरसा अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन किया जाएगा।
वाया बरेली कैंट-चंदौसी संचालित की जाने वाली इस गाड़ी को जालंधर, अंबाला, यमुनानगर, जगादरी, सहारनपुर, रुड़की, मुरादाबाद, चंदौसी, सीतापुर, बुढ़वल, गोंडा, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर, कप्तानगंज, सीवान, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी स्टेशनों पर ठहराव दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें