फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: वार्षिक परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, परीक्षाएं 16 मार्च से

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित और मान्यता प्राप्त स्कूलों में शैक्षिक सत्र 2025-26 की वार्षिक परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा कर दी गई है। शिक्षा निदेशक (बेसिक) की ओर से जारी पत्र के अनुसार, कक्षा एक से आठ तक की वार्षिक परीक्षाएं 16 मार्च से शुरू होकर 20 मार्च तक चलेंगी। यह परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। पहली पाली सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक होगी।
विज्ञापन


बीएसए डॉ. विनीता ने बताया कि कक्षा एक के बच्चों के लिए केवल मौखिक परीक्षा होगी। वहीं कक्षा दो और तीन के लिए लिखित और मौखिक दोनों परीक्षाओं का प्रावधान है, जिसमें मौखिक परीक्षा को 70 प्रतिशत और लिखित को 30 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा। कक्षा चार और पांच के लिए यह अनुपात 50-50 प्रतिशत रहेगा। कक्षा छह से आठ तक की परीक्षाएं पूरी तरह से लिखित होंगी। परीक्षा के आयोजन को लेकर सख्त निर्देश दिए गए हैं कि इसे पूरी पारदर्शिता और शुचिता के साथ संपन्न कराया जाए। जनपद स्तर पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की ओर से प्रश्न पत्र तैयार कराए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें