फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घंटाघर पर तिरंगा फहराकर किया एलान, कहा- किसी भी हालत में नहीं बनने देंगे फ्लाईओवर

Thu, 28 Jan 2021 01:36 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
कुतुबखाना पर झंडा फहराते व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर भी कुतुबखाना के व्यापारियों ने घंटाघर पर ध्वजारोहण करने के बाद किसी भी हालत में फ्लाईओवर न बनने देने का एलान किया। व्यापारियों ने कहा कि वे फ्लाईओवर का विरोध जारी रखेंगे और अफसरों को अपनी जिद छोड़नी ही पड़ेगी।

व्यापारी सेवा संघ ने गणतंत्र दिवस पर दयानंद चौक पर ध्वजारोहण किया। संघ के अध्यक्ष नदीम शम्सी ने कहा कि व्यापारी कुतुबखाना बाजार में अंडरपास बनाने का समर्थन कर रहे हैं मगर अधिकारी उनकी बात नहीं सुन रहे हैं। व्यापारियों को अपनी बात रखने का अधिकार संविधान से ही मिला है। वे उसी अधिकार के तहत फ्लाईओवर बनाने का विरोध कर रहे हैं और अंडरपास की मांग कर रहे हैं। व्यापारियों ने ध्वजारोहण कर संकल्प लिया कि वे कुतुबखाना में फ्लाईओवर बनाने का विरोध करते रहेंगे।

विज्ञापन


व्यापारियों ने कहा कि यदि सेतु निगम अंडरपास का निर्माण करने में अक्षम है तो किसी और एजेंसी का सहयोग लिया जाए और उससे सर्वे कराने के बाद आगे फैसला लिया जाए। इस मौके पर व्यापारी राजेंद्र प्रसाद, दीपक अग्रवाल, लोकेश, आशीष सहगल, परवेज मियां, बृज बल्लभ मौर्या, सलमान, मनोज आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें