ये प्रस्तावित मॉडल
बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) के उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने बताया कि 52 वर्गमीटर में दुकान होगी। दुकान के सामने चार फीट चौड़ा बरामदा/प्रतीक्षा शेड होगा। एक भाग में उचित दर की दुकान होगी। इसमें 200 क्विंटल खाद्यान्न रखने की व्यवस्था होगी। स्टोर के दूसरे भाग में जन सुविधा केंद्र एवं जनरल स्टोर का संचालन किया जाएगा। दुकान में ई-पॉस मशीन भी होगी।
ये सुविधाएं भी मिलेंगी
अन्नपूर्णा स्टोर के जनसुविधा केंद्र से आय, जाति, जन्म, निवास प्रमाण-पत्र, आधार, पेंशन व अन्य सेवाएं मिलेंगी। विभिन्न प्रकार के बिल जमा किए जा सकेंगे। जनरल स्टोर में पांच किलोग्राम वाले एलपीजी सिलिंडर, ई-स्टांप, अग्निशमन यंत्र मिलेंगे। माइक्रो एटीएम, बीसी सखी आदि की सेवाएं भी मिलेंगी।