फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाभी का नाम और देवरों की कारिस्तानी: सराफ के पास पहुंचे युवक, चेन गिरवी रख ली रकम, सच जान व्यापारी के उड़े होश

Wed, 17 May 2023 09:01 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

तीन मई दोपहर 12 बजे दो बाइकों से चार युवक सराफा व्यापारी की दुकान पर आकर रुके। युवकों ने 21.140 एमजी व दूसरी 12 एमजी की सोने की चेन गिरवी रखने के लिए दी। इसके एवज में व्यापारी ने 105000 रुपये दे दिए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के मदनापुर थाना क्षेत्र के गांव बरखेड़ा जयपाल में दो युवकों ने भाभी के जहर खाने के बाद रुपयों की जरूरत बताकर सराफा व्यापारी को चूना लगा दिया। युवकों ने दो सोने की चेन के बदले 105000 रुपये ले लिए। व्यापारी ने चेन चेक कराईं तो नकली निकलीं। तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव ग्राम कटौल कोटावारी निवासी सपिन शर्मा की मदनापुर के गांव बरखेड़ा में सराफा की दुकान है। तीन मई दोपहर 12 बजे दो बाइकों से चार युवक उनकी दुकान पर आकर रुके। दो युवक अंदर आए और भाभी द्वारा जहर खाने की बात कहते हुए रुपयों की जरूरत बताई। 
विज्ञापन

युवकों ने 21.140 एमजी व दूसरी 12 एमजी की सोने की चेन गिरवी रखने के लिए दी। इसके एवज में व्यापारी ने 105000 रुपये दे दिए। छह दिन बाद सराफा व्यापारी ने चेन की जांच कराई तो वे नकली निकलीं। धोखाधड़ी होने के बाद सपिन शर्मा ने थाने पर आकर तहरीर दी। उसने बताया कि सामने आने पर युवकों को पहचान लेंगे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें