फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनीता हत्याकांड: बैरियर लगाकर पुलिस और एसओजी ने की संदिग्धों की चेकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
शाही (बरेली)। महिला अनीता देवी की हत्या के मामले में खुलासे की राह पुलिस को नहीं मिल रही है। थाना क्षेत्र में बैरियर और सीसीटीवी लगाकर पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम चेकिंग कर रही है।
विज्ञापन

छह दिन बीतने के बाद भी पुलिस असली आरोपी तक नहीं पहुंच सकी है। पुलिस की टीमें शाही तिराहे से बुझिया माइनर तक बैरियर लगाकर संदिग्धों की पहचान करने में जुटी हुई हैं। घटनास्थल के आसपास के लोगों की आवाजाही को भी देखा जा रहा है। पूर्व में संदिग्ध रहे अपराधियों की गतिविधियां भी पुलिस के रडार पर हैं। पुलिस की कई टीमों ने सेवा ज्वालापुर चौराहे पर वाहन चालकों को रोककर पूछताछ की। संदिग्ध लोगों की तलाशी भी ली गई, हालांकि कोई सुराग नहीं मिल सका। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें