फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दीपावली से पहले प्रयागराज-सहारनपुर के बीच दौड़ेगी वंदे भारत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दीपावली से पहले बरेली होते हुए एक और वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू हो जाएगा। अगले माह रोजा जंक्शन का मेगा ब्लॉक खत्म होने के बाद प्रयागराज-सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए स्पीड ट्रायल किया जाएगा। स्पीड ट्रायल के लिए बरेली से वाया हरदोई और वाया सीतापुर रूट तय किए गए हैं।
विज्ञापन

देहरादून-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन मार्च में शुरू हुआ था। इसके अच्छे परिणाम मिले हैं। ऑक्यूपेंसी के मामले में भी यह ट्रेन लगातार बढ़त बना रही है। इस ट्रेन का ठहराव शाहजहांपुर और रामपुर में नहीं है। प्रयागराज-सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को यहां भी ठहराव दिया जाएगा। इस साल के अंत तक कुछ अन्य रूटों पर भी वंदे भारत का संचालन प्रस्तावित है। इज्जतनगर मंडल के काठगोदाम, लालकुआं, टनकपुर स्टेशनों से भी अलग-अलग दिशाओं में वंदे भारत का संचालन प्रस्तावित है। पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि दीपावली से पहले कुछ रूटों पर वंदे भारत एक्सप्रेस और वंदे भारत स्लीपर का संचालन शुरू होने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें