फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पशु कटान कर अवशेष फेंके, हिंदूवादी संगठनों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के गांव फरीदापुर में नहर किनारे तस्करों ने पशु काटकर अवशेष छोड़ दिए। थाने से एक किमी दूर नहर किनारे यह घटना रात में की गई। इस पर हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। थाना प्रभारी के खिलाफ नारेबाजी की। इलाके में गश्त नहीं होने का आरोप लगाया। कहा कि सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो जिला मुख्यालय पर विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

बिथरी थाना प्रभारी सीपी शुक्ला ने बताया कि गांव फरीदापुर में रविवार सुबह नहर किनारे पशुओं के अवशेष मिलने पर वहां भीड़ जुट गई। चिकित्सक को बुलाकर मांस का परीक्षण कराया गया। इसके बाद उसे दफना दिया गया। पुलिस अज्ञात पशु तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है। जल्द ही मामले का राजफाश कर दिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें