फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आईआरडीए का शिकायत अधिकारी बताकर डॉक्टर से 3.48 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। साइबर ठगों ने खुद को आईआरडीए का शिकायत अधिकारी बताकर 3.48 लाख रुपये की ठगी कर ली। इज्जतनगर थाने में पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

महानगर के उमंग पार्ट एक निवासी डॉ. अश्वनी कुमार ने इज्जतनगर थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह को बताया कि उनके पास 16 मई 2024 को एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपना नाम मयंक जैन और खुद को आईआरडीए के सीआईयू विभाग का शिकायत अधिकारी बताया।
मयंक जैन ने नुकसान बताकर अश्वनी को उनकी इंश्योरेंस पॉलिसी बंद करने की सलाह दी। पॉलिसी बंद करने पर ज्यादा मुनाफा होने का झांसा दिया। कुछ दिन बाद मयंक ने खुद पॉलिसी फ्रीज कर उन्हें आईडी भेज दी।
विज्ञापन

अश्वनी ने पुलिस को बताया कि वह इस घटनाक्रम को भूल गए थे कि ठगों ने दोबारा कॉल कर उन्हें बताया कि पॉलिसी फ्रीज कराने के बदले दूसरे पॉलिसी लेनी जरूरी है। इसके बाद ठगों ने 1,49,899 रुपये लेकर पॉलिसी कर दी।
29 अगस्त 2024 को फोन कर ऑक्सी केयर के नाम से 1,98,998 रुपये दोबारा ट्रांसफर करा लिए। मार्च 2025 में 14 लाख रुपये उनके बैंक खाते में भेजने की बात कही थी। आईआरडीए से जानकारी लेने पर पता चला कि ऑक्सी केयर नाम से कोई बीमा कंपनी नहीं है। ब्यूरो
विज्ञापन

-
साइबर सेल की मदद से होगी विवेचना
इज्जतनगर थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि अश्वनी ने थाने आकर तहरीर दी है। शनिवार रात संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साइबर सेल की मदद से आरोपियों का पता लगाकर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें