फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पशु तस्कर के पैर में लगी पुलिस की गोली, दो बेटे भी गिरफ्तार

Tue, 21 Apr 2026 02:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। गांव अलीनगर में नहर की पुलिया के पास पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें एक तस्कर के पैर में गोली लग गई। उसके दो बेटों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। यहां से उन्हें जेल भेजा गया है।
विज्ञापन


सीओ नीलेश मिश्रा ने बताया कि रविवार रात गश्त के दौरान नहर की पुलिया के पास पुलिस को कुछ संदिग्ध लोग खड़े मिले। उनकी घेराबंदी की गई तो उन्होंने फायरिंग कर दी और भागने लगे। इसमें दरोगा योगेंद्र सिंह के बाएं हाथ में गोली रगड़ते हुए निकल गई।
जवाबी फायरिंग में हाफिजगंज थाना क्षेत्र के गांव लभेड़ा निवासी पशु तस्कर यासीन खां के दाहिने पैर में गोली लग गई। यासीन के दो बेटे अफजल खां और अजमल खां भी उसके साथ थे। ये दोनों भागने लगे तो पुलिस ने घेराबंदी कर उनको भी पकड़ लिया।
विज्ञापन

आरोपियों के पास से एक तमंचा, दो कारतूस, छुरी, काली पन्नी, रस्सी, लकड़ी आदि सामान बरामद किया गया है। घटनास्थल के पास में ही एक प्रतिबंधित पशु पड़ा मिला। उसके पैर बंधे थे। पुलिस ने घायल यासीन को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनको कोर्ट में पेश किया।

वर्जन :
मुठभेड़ में पकड़े गए तीनों आरोपियों ने गांव सतुईया में दो अप्रैल को प्रतिबंधित पशु की हत्या करने की बात स्वीकार की है। उनको कोर्ट से जेल भेजा गया है। - नीलेश मिश्रा, सीओ, नवाबगंज
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें