फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 25 हजार का इनामी पशु तस्कर लईक उर्फ कालिया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भोजीपुरा (बरेली)। थाना पुलिस ने फरीदापुर जागीर के खेतों में पशु तस्करों को घेर लिया। मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी लईक उर्फ कालिया दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी सलीम उर्फ कालिया भाग निकला। फायरिंग से दरोगा संजय सिंह व कांस्टेबल विकास भी घायल हुए हैं।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक प्रवीन सोलंकी ने बताया कि शुक्रवार तड़के मुखबिर की सूचना पर ये कार्रवाई की गई। घायल लईक उर्फ कालिया भोजीपुरा के अलीनगर का निवासी है। उसके पास से एक तमंचा, एक खोखा व चार कारतूस बरामद हुए। दूसरा आरोपी सलीम उर्फ कालिया थाना भोजीपुरा के गांव भूड़ा का निवासी है।
एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि घायल दोनों पशु तस्कर क्षेत्र में हो रही पशु तस्करी की घटनाओं में लिप्त थे। मुकदमे में उनका नाम प्रकाश में आया था। लईक पर भोजीपुरा थाने में ही पहले से दस मुकदमे और सलीम उर्फ कालिया पर 13 मुकदमे दर्ज हैं। लईक की पुलिस को काफी समय से तलाश थी। उसके न मिलने पर एसएसपी ने गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था, जो संबंधित टीम को दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें