फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सुभाषनगर व संजयनगर में ठप रही बिजली, उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। 24 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा धरातल पर नहीं उतर पा रहा है। शुक्रवार को सुभाषनगर और संजय नगर सहित कई अन्य मोहल्लों में बिजली की किल्लत रही। करीब 20 हजार उपभोक्ता प्रभावित हुए।
विज्ञापन

परसाखेड़ा से सुभाषनगर की ओर आने वाली 33 केवी बिजली लाइन में तकनीकी फाॅल्ट होने से 11 से तीन बजे तक बिजली आपूर्ति फेल रही। इससे सुभाषनगर के 15 हजार से अधिक उपभोक्ता प्रभावित हुए। संजयनगर में सुबह नौ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक बिजली नहीं मिली। लोग पानी के लिए भी तरस गए। मौसम गर्म होने से मुश्किल और बढ़ गई।
किला और हरूनगला में भी आपूर्ति बाधित हुई। इन इलाकों में पांच हजार उपभोक्ता प्रभावित हुए। मुश्किल तब हुई जब अभियंताओं से फोन कॉल पर यह जवाब नहीं मिल सका कि बिजली कब आएगी। दिन भर में अस्सी हजार लोग प्रभावित हुए हैं। सुभाषनगर के फाल्ट के बारे में अधिशासी अभियंता महावीर सिंह ने बताया कि तेज हवा के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई लेकिन कर्मचारियों ने तत्काल फाल्ट ठीक करने के लिए काम किया। आपूर्ति को बहाल कराया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें