फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बाइक से ससुराल जाने से मना करने पर नाराज युवक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
शाही। बाइक से ससुराल जाने को मना करने पर बृहस्पतिवार सुबह को परिजनों से नाराज युवक ने पेड़ से फंदे पर लटक कर जान दे दी। पुलिस ने शव का पोस्टमाॅर्टम कराया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव के रहने वाले ग्रामीणों ने बताया कि गांव का 20 वर्षीय युवक लालता प्रसाद का शव बृहस्पतिवार सुबह गांव के पश्चिम दिशा में पेड़ से फंदे पर लटकता मिला। सूचना पर परिजनों के साथ पुलिस पहुंच गई। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक का मीरगंज क्षेत्र के खुर्द गांव से वीरावती के साथ तीन माह पूर्व विवाह हुआ था। शादी की विदा के बाद पत्नी ससुराल नहीं आई।
ग्रामीणों ने बताया कि युवक लालता प्रसाद ने रक्षाबंधन पर ससुराल आने का वादा किया था। उसके न पहुंचने पर तीन दिन पूर्व युवक की सास खजुरिया गांव आई थी। वह युवक के घर न रुककर गांव में ही किसी अन्य व्यक्ति के यहां रुकी थी। वहीं पर युवक और सास में बातचीत हुई और युवक ने एक-दो दिन में ससुराल आकर विदा कर लाने के लिए कह दिया था। बुधवार की शाम युवक ने ससुराल जाने के लिए परिजनों से बाइक देने के लिए कहा तो परिजनों ने इन्कार कर दिया। इससे युवक ने जंगल में जाकर फंदे से लटककर जान दे दी। संवाद
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में युवक की मौत
अलीगंज। थाना क्षेत्र के गांव धनेती खरगपुर के मजरा अधकटा निवासी 50 वर्षीय युवक पप्पू ने संदिग्ध हालात में बृहस्पतिवार को फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
बृहस्पतिवार सुबह जब ग्रामीणों ने देखा तो पप्पू का शव उसके कमरे में लटकता हुआ मिला। ग्रामीणों के मुताबिक पप्पू शराब पीने का आदी था। बताया जा रहा है कि वह कई दिनों से लगातार शराब के नशे में रह रहा था। बीते दो ती- दिन से उसने खाना भी नहीं खाया था। लगभग एक साल से उसकी पत्नी अपने बेटे को लेकर पप्पू की गलत आदतों से तंग आकर मायके में रह रही थी। शराब की खातिर वह कुछ जमीन भी बेच चुका था। थाना प्रभारी राजित राम ने बताया कि शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें