फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुत्र न होने पर पिता बना हैवान: बेटियों को जिंदा जलाने की कोशिश, मां ने बचाई जान; तीन आरोपियों पर रिपोर्ट

Sun, 04 Jun 2023 10:34 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में एक व्यक्ति ने अपनी दो बेटियों को जिंदा जलाने का प्रयास किया। बेटा न होने पर आरोपी बौखलाया हुआ था। पत्नी ने आरोपी पति समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
बिथरी चैनपुर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में एक व्यक्ति पुत्र की चाह में हैवान बन बैठा। उसने बेटा न होने पर अपनी बेटियों को जिंदा जलाने का प्रयास किया। 25 दिन पुराने मामले में एडीजी के आदेश पर महिला ने थाना बिथरी चैनपुर में आरोपी पति व ससुर समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


गांव भिड़ोलिया निवासी सुषमा ने पुलिस को बताया कि उसकी दो बेटियां नौ साल की रागिनी और चार साल की इंदू हैं। आरोप है कि पति संजीव बेटियां पैदा होने के बाद से उसे प्रताड़ित कर रहा था। आरोपी पति उससे पूछता था कि वह बेटियों को जन्म दे रही है तो उसका वंश कौन चलाएगा। 

विज्ञापन

बेटियों को आग में फेंकने की कोशिश  

सुषमा ने आरोप लगाया कि आठ मई को दोपहर बाद उसके पति ने कमरे में रखे तिरपाल में आग लगाकर उसके और उसकी बेटियों के आधार कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र समेत पढ़ाई के कागजात जला दिए। उसने विरोध किया तो पति ने दोनों बेटियों को इसी आग में फेंककर जिंदा जलाने की कोशिश की। 

दहेज के लिए दरिंदगी: लग्जरी कार न लाने पर विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों ने सिगरेट से दागा

सुषमा किसी तरह बेटियों की जान बचाकर टेंपो से अपने मायके भाग आई। झगड़े में उसकी अंगुली भी टूट गई। महिला की शिकायत पर थाना पुलिस से लेकर दूसरे अधिकारियों ने सुनवाई नहीं की। वह एडीजी जोन से मिली और घटनाक्रम बताया। अब बिथरी थाने में पति संजीव, ससुर जगदीश और सास सुमित्रा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें