फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गुस्से में डॉक्टर्स, राइट टु हेल्थ के विरोध में सौँपा ज्ञापन

Tue, 28 Mar 2023 12:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
एडीएम को ज्ञापन सौंपते डाक्टर्स
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने एडीएम को ज्ञापन देकर राइट टु हेल्थ बिल पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष डॉ. एएस सूलजा ने बताया कि इसके विरोध में आईएमए के केंद्रीय नेतृत्व ने सोमवार को काला दिवस मनाते हुए काली पट्टी बांध कर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि राजस्थान विधानसभा में राइट टु हेल्थ बिल पारित होने से डॉक्टरों में आक्रोश है। यदि इस बिल को वापस न लिया गया तो संगठन राष्ट्रव्यापी हड़ताल करने के लिए मजबूर होगा।
विज्ञापन

सचिव पवन गर्ग ने कहा कि भारतीय चिकित्सा संघ के समस्त चार लाख सदस्य इस काले कानून का विरोध कर रहे डॉक्टरों पर किए अत्याचार से नाराज है। संगठन के लोग राजस्थान के साथियों के साथ कंधे से कंधे मिलाकर खड़े हैं। इस दौरान एसोसिएशन के सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें