फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: यूजीसी के नए नियमों को लेकर बढ़ा रोष, विरोध शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
दुनका/नवाबगंज/बरखन। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर देहात से कस्बों तक लोगों का विरोध लगातार बढ़ रहा है। सोमवार और मंगलवार को लोगों ने विरोध किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भी संबंधित अधिकारियों को सौंपा, जिसमें नए कानून वापस लेने की मांग की गई है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड संघचालक डाॅ. वेदप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में लोगों ने यूजीसी कानून के विरोध में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन थानाध्यक्ष शाही को सौंपा।

इसमें उन्होंने नए नियमों का विरोध करते हुए कहा कि सरकार हिंदू समाज को जाति बिरादरी में बांटकर लड़ाने का काम कर रही है, जिससे देश कमजोर होगा। समाज आपस में ही भेदभाव करेगा, जो देश हित में बिल्कुल नहीं है। अगर सरकार ने यह नियम वापस लिया तो आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में भरत शर्मा, रामप्रकाश शर्मा, नत्थू लाल, शिशुपाल सिंह, रवि, विवेक शर्मा, अमन सिंह, आकाश, शोभित शर्मा, शिवम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


नवाबगंज में एक धर्मशाला में आयोजित बैठक की अध्यक्षता व्यापारी नेता विनोद गुप्ता ने की। इसमें यूजीसी के नियमों के विरोध में ब्रहामण, वैश्य समाज के लोगों ने चर्चा की। साथ ही बैठक में तय किया गया कि बृहस्पतिवार को इसके विरोध में बृहस्पतिवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंपेंगे। इस मौके पर मोहित मिश्रा, अरविंद आचार्य आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें