फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मकान में फंदे से लटका मिला ग्रामीण का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। ढकनी गांव में मकान के कमरे में फंदे पर ग्रामीण का शव लटका मिला। सूचना पर आई पुलिस ने मंगलवार को उसके शव को उतार कर पोस्टमाॅर्टम कराया।
विज्ञापन


फरीदपुर के ढकनी गांव निवासी महिपाल (45) पीलीभीत के बीसलपुर में काफी समय से पत्नी और बच्चों के सहित रहते थे। बताया जा रहा है कि वह बीसलपुर में रहकर बच्चों को पढ़ा रहे थे। चार दिन पूर्व वह बीसलपुर से अकेले अपने गांव ढकनी आए थे। उसके बाद से वह वापस बीसलपुर नहीं पहुंचे। परेशान होकर पत्नी ने सोमवार को गांव के एक व्यक्ति को फोन लगाकर महिपाल के बारे में पता लगवाया। तब लोगों ने जाकर उनके बंद पड़े मकान में देखा। मकान के कमरे में महिपाल का शव लटका हुआ था। ग्रामीणों ने नेपाल की पत्नी व पुलिस को सूचना दी। मौके पर आई पुलिस ने जांच पड़ताल कराई। फरीदपुर इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि परिजनों ने किसी भी प्रकार की कार्रवाई करने से इन्कार किया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें