फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट्सएप पर पैगंबरे इस्लाम की बेअदबी से भड़का गुस्सा

Sun, 20 Dec 2015 02:18 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहेड़ी। कमलेश तिवारी की टिप्पणी को लेकर बवाल अभी थमा नहीं है कि शनिवार को शेरगढ़ थाने के गांव जुआ जवाहरपुर निवासी एक युवक ने व्हाट्सएप के एक ग्रुप पर पैगंबरे इस्लाम की शान में कमेंट डालकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। घटना से नाराज लोगों ने बहेड़ी आकर थाने में सीओ का घेराव किया। सीओ के आदेश पर शेरगढ़ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
फ्रैंड्स जोन नाम के एक व्हाट्सएप ग्रुप पर दीनदयाल नाम के युवक ने पैगंबरे इस्लाम की शान में बेअदबी करते हुए कुछ कमेंट डाल दिए। इसके विरोध में शेरगढ़ क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ ही कस्बे से जुड़े मुस्लिम समाज के लोगों ने शनिवार दोपहर बहेड़ी थाने आकर प्रदर्शन किया। इन्होंने नारेबाजी करते हुए थाने में बैठे सीओ प्रमोद यादव का घेराव कर लिया। मवई काजियान गांव के मोहम्मद अजीम ने आरोपी के खिलाफ सीओ को तहरीर दी। सीओ ने जब तक आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के आदेश नहीं दे दिए, लोगों ने सीओ को घेरे रखा। इसके बाद वे विरोध जताते हुए चले गए। हाफिज अनवार अहमद कादरी ने कहा कि इस तरह की बेअदबी करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करे। अगर पुलिस ने इसमें नरमी बरती तो सभी लोग एकजुट होकर बड़ा प्रदर्शन करेंगे। शाम को शेरगढ़ थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने गांव जाकर दीनदयाल की गिरफ्तारी भी कर ली। सीओ ने बताया कि धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में मुकदमा लिखा गया है। ग्रुप एडमिन के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ का घेराव करने वालो में हाजी अजीम शेरी, हाजी अफसार, इशत्याक अहमद, हाजी मतलूम, मोहम्मद रफी, हाजी जुल्फकार, मुजाहिद, रियासत, सलीम चंदा, महफूज अहमद, हाजी अतीक अहमद, मुमताज, अलीम शेरी, वसीम नूरी, एजाज अहमद, परवेज मुनीम आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें