फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: लापरवाही पर भड़का आक्रोश, शाम तक नरम पड़े सुर

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। भट्ठा मालिक की लापरवाही छोटेलाल की मौत की वजह बन गई। मृतक के परिजनों ने नोकझोंक के दौरान पुलिस को बताया कि शनिवार सुबह मजदूरों ने भट्ठा मालिक को दीवार झुकी होने की सूचना दी थी, पर उन्होंने इस पर गौर नहीं किया। इसके कुछ देर बाद ही ये हादसा हो गया। इसी वजह से परिजनों में आक्रोश भड़क गया। हालांकि, शाम तक उनके सुर नरम हो गए।
विज्ञापन

छोटेलाल का शव मिलने पर जब पुलिस उसे एंबुलेंस में ले जाने लगी तो परिजनों और ग्रामीणों ने उसे छीनने की कोशिश की। आक्रोशित भीड़ ने पुलिसकर्मियों से धक्कामुक्की की। कुछ लोगों ने पथराव भी किया। एंबुलेंस की चाबी छीन ली। बहस और खींचतान काफी देर तक चली। कुछ स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस छोटेलाल के शव को वहां से ले जा सकी।
इसके बाद भीड़ ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस ने जैसे-तैसे समझाकर यातायात सुचारु कराया। हालांकि, शाम को परिजनों ने इत्तफाक बताकर हादसे की तहरीर पुलिस को दी। इस दौरान 14 लाख रुपये में समझौता होने की भी चर्चा रही।
विज्ञापन

तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
छोटेलाल दो भाइयों में छोटे थे। उनके तीन बच्चे हैं। इनमें एक बेटा रवि (8) और दो बेटियां पलक (5) और अनन्या (2.5) हैं। पत्नी धारावती और छोटेलाल की मां रामदेई का रो-रोकर बुरा हाल है। दोपहर डेढ़ बजे पहुंचीं एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने परिजनों को समझाया कि पुलिस आपके साथ है। आप जो तहरीर देंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें