फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: साइबर ठगों के निशाने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, फोन कर मांगते हैं लाभार्थियों का विवरण

विज्ञापन
विज्ञापन
- बरखेड़ा व अमरिया ब्लॉक क्षेत्र में सामने आए कई मामले, विभाग ने जारी की एडवाइजरी
विज्ञापन

पीलीभीत। अब साइबर ठग जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अपना निशाना बना रहे हैं। ठग आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को फोन करते हैं। विभागीय कर्मचारियों होने का हवाला देकर उनसे लाभार्थियों के फोन नंबर और अन्य जानकारी मांग रहे हैं। साइबर ठगों की कारस्तानी सामने आने पर अफसरों ने इस संबंध में एडवाइजरी जारी की है।
जिले में लाभार्थियों के डाटा डिजिटाइजेशन के साथ ही साइबर ठगी के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं। साइबर ठग लोगों को अपना शिकार बनाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे है। हाल ही में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ओर से लाभार्थियों को मिलने वाले पोषाहार वितरण प्रणाली को ऑनलाइन किया गया है। इसमें लाभार्थियों का विवरण फीड किया गया है। इन लाभार्थियों की जानकारी हासिल करने के लिए साइबर ठगों ने अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अपना निशाना बनना शुरू किया है। जिले में कार्यरत कई महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के पास ठगों के फोन पहुंचे हैं। इसमें कॉलर अपने आपको बाल विकास विभाग का कर्मचारी बताता है। इसके बाद लाभार्थी की व्यक्तिगत जानकारी मांग रहे हैं। प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय सिंह ने बताया कि इस तरह की कई मामले सामने आए हैं। इसके लिए एडवाइजरी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमरिया और बरखेड़ा में सामने आए मामले
विभाग का एक व्हाट्सएप ग्रुप है। इसमें बरखेड़ा और अमरिया की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने ठगों की ओर से विवरण मांगे जाने की शिकायत भी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि फोन करने वाला उन्हें आवास दिलाने का झांसा देता है। लाभार्थियों का विवरण पूछता है। अपने साथ ही अन्य महिलाओं को भी जोड़ने की बात कहते हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें