उन्होंने बरेली में पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों से बात की। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। किला इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि स्थान पूरी तरह सुरक्षित है। वह इमामबाड़ा है या कोई और धर्मस्थल, यह किसके आधिपत्य में है, इसकी पुष्टि जांच से होगी।
नगर निगम को गुमराह कर ली मरम्मत की अनुमति
आरोप है कि ताहिर जैदी और हुमा जैदी ने नगर निगम को गुमराह कर इमामबाड़ा की मरम्मत कराने की अनुमति ले ली थी। इसकी शिकायत नगर निगम और शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड से 25 अगस्त को की गई। आरोपियों ने शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड को भी गुमराह कर दिया। शिकायत किए जाने के बाद नगर निगम ने इमामबाड़ा में चल रहा काम रुकवा दिया था। सैय्यद मुजम्मिल अब्बास का कहना है कि इमामबाड़ा तोड़ने से शिया समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंची है।
एसएसपी घुले सुशील चंद्रभाल ने बताया कि किला थाने में शिकायत के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इसके लिए किसी जनप्रतिनिधि ने मुझे कॉल नहीं की थी। आरोपी व वादी सभी एक ही समुदाय के हैं। पुलिस विवेचना के आधार पर कार्रवाई करेगी।