बरेली। बकाया भुगतान न करने पर भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण ने आनंद लाइफस्पेस डेवलपर्स की अचल संपत्ति कुर्क कर दी है। वहां पर संपत्ति सीज का नोटिस चस्पा कर भविष्य में किसी उपयोग पर विधिक कार्रवाई को चेताया है।
एसडीएम सदर प्रमोद कुमार के निर्देश पर नायब तहसीलदार विदित कुमार की निगरानी में संग्रह अमीन नेत्रपाल सिंह, किशन स्वरूप, सूर्य प्रकाश, जोरावर व अन्य मंगलवार को सिंघाई जीवन सुख नवदिया स्थित कार्यालय पहुंचे। चस्पा नोटिस के अनुसार संंबंधित फर्म संचालक अगर सीज संपत्ति का हस्तांतरण, बिक्री या अन्य किसी रूप में प्रयोग पर प्रतिबंध लगाया गया। उल्लंघन पर कार्रवाई होगी। फर्म के खिलाफ पूर्व में प्राधिकरण ने 43,90,302 रुपये बकाए का नोटिस जारी किया था। बीते माह चल संपत्ति कुर्क की जा चुकी है। सक्षम अधिकारियों की संस्तुति पर अब अचल संपत्ति भी कुर्क कर जब्त कर ली गई है। अमर उजाला ब्यूरो