फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज रवाना होगी लालकुआं-आनंद बिहार स्पेशल ट्रेन

Sat, 13 Aug 2016 12:38 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं-आनंद विहार चलने वाली स्पेशल इंटरसिटी एक्सप्रेस पहली बार शनिवार सुबह दस बजे रवाना होगी। ट्रेन नंबर 05059 को लालकुआं स्टेशन पर नैनीताल के सांसद भगत सिंह कोशियारी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
विज्ञापन

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने लालकुआं-आनंद विहार के बीच नई ट्रेन इंटरसिटी एक्सप्रेस चलाने का निर्णय लिया था। यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन मंगलवार और वृहस्पतिवार को चला करेगी। गाड़ी संख्या 05059 लालकुआं आनंद विहार टर्मिनल विशेष गाड़ी लालकुआं से सुबह 10.30 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन रुद्रपुर, बाजपुर, काशीपुर और मुरादाबाद आदि स्टेशनों पर रुकते हुए 16.50 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में 17.50 बजे प्रस्थान कर 23.55 बजे लालकुआं आएगी। गाड़ी का नियमित संचालन 16 अगस्त से किया जाएगा। लालकुआं से सुबह 4.30 बजे चलकर, बाजपुर 5.10, काशीपुर 6.10 और मुरादाबाद 7.45 बजे पहुंचेगी। अमरोहा, हापुड़ और गाजियाबाद होते हुए आनंद विहार टर्मिनल 11 बजे पहुंचेगी। वापसी में नई ट्रेन इंटरसिटी एक्सप्रेस दोपहर 14.05 बजे प्रस्थान कर मुरादाबाद और काशीपुर होते हुए लालकुआं 20.55 बजे पहुंचेगी। 18 कोच वाली इस ट्रेन में दो एसी चेयर कार भी होंगे। पूर्वोत्तर रेल मंडल कार्यालय इज्जतनगर ने बताया कि इस ट्रे को चलाने की तैयारी पूरी कर ली है। इस मौके पर पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम राजीव मिश्रा और डीआरएम निखिल भी मौजूद रहेंगे।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें