फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दो मजदूरों पर गिरा लोहे का गर्डर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाही। पश्चिम बंगाल में मजदूरी करने गए दो मजदूरों पर काम करते वक्त लोहे का गर्डर गिर गया, जिसमें दबकर दोनों की मौत हो गई। तीसरे गंभीर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन




थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव के रहने वाले 16 वर्षीय कक्षा 11वीं का छात्र कुंवरपाल पुत्र मंगली राम अपने भाई के साढ़ू राकेश उर्फ प्रेम शंकर के साथ पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में एक माह पूर्व गए थे। इनके साथ गांव के ही कृष्णपाल भी रुपये कमाने के इरादे से गए। दुर्गापुर में यह लोग लोहे के गर्डरों पर पेंट करने का कार्य करते रहे। सोमवार की शाम करीब पांच बजे पेंट करते समय लोहे का गर्डर इन मजदूरों के ऊपर गिर गया, जिससे खजुरिया निवासी कुंवरपाल व इसी थाना क्षेत्र के नरेली खनपुरा के रहने वाले 32 वर्षीय राकेश उर्फ प्रेम शंकर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि खजुरिया गांव के ही निवासी कृष्णपाल गंभीर घायल हो गए, जिनका वहीं पर अस्पताल में इलाज चल रहा है। संवाद


कुंवरपाल पांच भाई व एक बहन में था सबसे छोटा
कुंवरपाल पांच भाई व एक बहन में सबसे छोटा व कक्षा 11वीं का छात्र भी था। दूसरा मृतक राकेश उर्फ प्रेम शंकर की दो छोटी बेटियां भी हैं। उनकी पत्नी किरन का रो-रो कर हाल बेहाल है। सोमवार की रात सूचना मिलने के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। तीनों युवक एक माह पूर्व ही बंगाल चले गए थे। मृतकों का शव मंगलवार की देर रात या बुधवार को गांव आने की संभावना है।
विज्ञापन


कार की चपेट में आने से ई-रिक्शा चालक की मौत

बजरिया रोड स्थित धर्मकांटे के सामने सड़क किनारे हुई घटना



आंवला। कार की चपेट में आकर ई-रिक्शा चालक गंभीर घायल हो गया। लोग घायल को लेकर सीएचसी पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मोहल्ला ताड़गंज के आसरा आवास कॉलोनी निवासी 55 वर्षीय कल्लू ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। मंगलवार शाम चार बजे वह मोहल्ला बजरिया रोड स्थित धर्मकांटे के सामने सड़क किनारे सवारियों का इंतजार करने लगे। तभी पीछे से आए अनियंत्रित वाहन ने उनके रिक्शे में टक्कर मार दी। वह ई-रिक्शा सहित हाईटेंशन लाइन के खंभे में जा टकराए। ई-रिक्शे के नीचे दबकर गंभीर घायल हो गए। सीएचसी में डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर, दूसरी ओर आरोपी चालक कार छोड़कर भाग गया।



इसके बाद परिजन सरकारी अस्पताल पहुंचे और पुलिस से आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़ गए। मौके पर पहुंचे चेयरमैन आबिद अली ने उनको समझाया तो परिजन शांत हुए। उनके परिवार में पत्नी व पांच बच्चे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें