फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: किसान की खुदकुशी के मामले की मजिस्ट्रेटी जांच करेगी आठ सदस्यीय कमेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बहेड़ी तहसील के पचपेड़ा गांव में किसान भगवान सिंह की मौत के मामले की मजिस्ट्रेटी जांच होगी। डीएम अविनाश सिंह ने एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह की अध्यक्षता में आठ सदस्यीय कमेटी गठित की है। कमेटी जमीन के विवाद से जुड़े पुराने राजस्व रिकॉर्ड और दोनों पक्षों के दस्तावेजों की पड़ताल करेगी। डीएम ने कहा कि जांच में किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। पुराने से पुराने रिकॉर्ड खंगालकर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि एसपी ग्रामीण उत्तरी संतोष सिंह को जांच कमेटी का सह अध्यक्ष व एसडीएम बहेड़ी गोपाल शर्मा को सचिव बनाया गया है। तहसीलदार बहेड़ी वीरपाल सिंह, सीओ बहेड़ी व तहसीलदार न्यायिक समेत कुल आठ अधिकारियों को इसमें शामिल किया गया है। टीम ने जांच शुरू कर दी है। दोनों पक्षों से साक्ष्य व दस्तावेज लेकर पुराने राजस्व अभिलेखों से उनका मिलान किया जाएगा।
विवादित जमीन खरीदने से पहले कराएं जांच
डीएम ने जिले में जमीनों की बढ़ती कीमतों व धोखाधड़ी के मामलों को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि जमीन से जुड़े विवादों की जांच के लिए जिले में लैंड सेल गठित है। इसकी अध्यक्षता एडीएम प्रशासन करती हैं। छह तहसीलों के एसडीएम व राजस्व विभाग की टीमें भी इससे जुड़ी हैं। जिले की भौगोलिक स्थिति व औद्योगिक संभावनाओं के चलते यहां फार्म हाउस, मकान व उद्योग लगाने के लिए जमीन की मांग बढ़ी है। इसका फायदा उठाकर कुछ लोग पहले से बिक चुकी जमीन को दोबारा बेचने व राजस्व अभिलेखों में हेराफेरी करने की कोशिश करते हैं। किसी भूखंड को खरीदने से पहले लैंड सेल से उसकी जांच जरूर कराएं। जमीन पर पुराना विवाद होने की जानकारी मिले तो उसकी खरीद-फरोख्त से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें