फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गेंहू काटने जा रहे किसान को एंबुलेंस ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। शाहबाद-रामनगर रोड पर सोमवार को गेहूं काटने जा रहे एक किसान को एंबुलेंस ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

रामनगर निवासी मृतक के भाई शिवनारायण ने बताया कि प्रमोद (28) घर से सोमवार सुबह सात बजे गेहूं काटने के लिए खेत पर जा रहा था। तभी लक्ष्मीपुर मोड़ के पास पीछे से आ रही एंबुलेंस ने टक्कर मार दी, जिससे प्रमोद की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद एंबुलेंस चालक भाग गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्रमोद तीन भाई और बहन हैं। वह सबसे बड़ा था। उसके परिवार में पत्नी, बेटा और एक बेटी है। संवाद

स्कूल की वैन की टक्कर से कक्षा दो का छात्र घायल

हाफिजगंज। स्कूल से पढ़कर घर आ रहे कक्षा दो के छात्र को स्कूल की वैन ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। मौका पाकर वैन चालक भाग गया। कस्बा निवासी महताब का पुत्र आफताब कक्षा दो में पढ़ता है। परिजनों ने बच्चे को अस्पताल में भर्ती करवाया है।
विज्ञापन


मेला देखने जा रही युवती हादसे में घायल

भंडसर। मेला देखने जा रही युवती को बाइक सवार टक्कर मारकर भाग गया। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। थाना हाफिजगंज के गांव भंडसर निवासी शेर सिंह की 18 वर्षीय पुत्री कामिनी 18 भंडसर स्थित नदी किनारे लगे मेले को देखने जा रही थी। तभी किसी बाइक सवार ने टक्कर मार दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें