फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अमायरा रोज ने बीपीसीएल का खिताब किया अपने नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जीपी क्रिकेट मैदान पर चल रही बरेली प्रीमियर कॉर्पोरेट लीग (बीपीसीएल) में शनिवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें अमायरा रोज और जेके पब्लिक स्कूल के बीच मुकाबला हुआ।
विज्ञापन

लीग में पहले बल्लेबाजी करते हुए जेके पब्लिक स्कूल ने निर्धारित 20 ओवरों में 130 रनों का स्कोर खड़ा किया। अमायरा रोज की ओर से शुभम शर्मा ने चार विकेट झटके।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमायरा रोज की टीम ने 17 ओवरों में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। अमायरा रोज की ओर से अफनान ने 46 और आसिफ गाजी ने 28 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डॉ. शशांक मिश्रा, अनीस बेग, डॉ. निशांत कुमार, रघुवंश राम और टूर्नामेंट के आयोजक रियाज अफरीदी ने लीग में विजेता रही अमायरा रोज को 31,000 रुपये की नकद राशि और उपविजेता टीम जेके पब्लिक स्कूल को 15,000 रुपये की राशि देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन सलमान अली ने किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें