फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बदायूं रोड पर खड़ी कार में भड़की आग

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बदायूं रोड पर शनिवार सुबह कैंट थाना क्षेत्र में त्रिमूर्ति धर्मकांटे के पास खड़ी इको कार में आग लग गई। आग लगने की सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

सुबह साढ़े पांच बजे धर्मकांटे के पास खड़ी कार में अचानक आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस और फायरब्रिगेड को दी। लीडिंग फायरमैन उदयराज के साथ दमकल टीम पहुंची और कार में लगी आग को बुझा दिया। पता लगा कि कार कैंट के गांव मानपुर चिकटिया निवासी सूरज की है जो अपने दोस्त के घर के पास उसे खड़ी करके घर चले गए थे। आग लगने की वजह साफ नहीं हो सकी। माना जा रहा है कि या तो किसी ने शरारत की होगी या फिर चूहे के तार आदि काटने से आग लगी होगी। इधर, शुक्रवार रात नौ बजे करीब प्रेम नगर थाना क्षेत्र में सीआई पार्क के पास एक चलती कार आग का गोला बन गई थी। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें