साइबर ठगी में हुआ अमरीश के खातों का इस्तेमाल
बिशारतगंज थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि अमरीश ने रिपोर्ट कराई तो उन्होंने हुगली पुलिस से बात की। पता लगा कि अमरीश के 14 बैंक खाते मुंबई में खुले थे। उनसे देश में कई लोगों से की गई साइबर ठगी की रकम निकाली गई। पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में साइबर क्राइम थाने में ठगी की रिपोर्ट लिखी गई तो दोस्तों के संग अमरीश को भी नामजद किया गया। जांच में पुष्ट खातों के डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड का प्रयोग कर बरेली से गहने खरीदे गए थे।
तब हुगली साइबर पुलिस ने अमरीश को ट्रेस कर नोएडा से गिरफ्तार कर लिया। वह तीन महीने तक हुगली के पास चंदौर नगर जेल में रहा। हाल ही में वह जमानत पर छूटा है। उसे लगा कि वह अकेला ही जेल चला गया, जबकि उसके साथी बाहर मौज ले रहे हैं। हालांकि, अमरीश को नहीं पता कि उसके एक और साथी आसिफ को हाल ही में हुगली साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने बताया कि पश्चिमी बंगाल की हुगली पुलिस से संपर्क किया गया है। पता लगा कि अमरीश और उसके साथी साइबर ठगी के आरोपी हैं। वहां से विवेचना व जांच रिपोर्ट की प्रति मंगाई जा रही है। अगर अमरीश भी दोषी मिला तो उसी के हिसाब से आगे कार्रवाई की जाएगी। धर्म परिवर्तन के आरोप भ्रामक लग रहे हैं, हालांकि जांच की जा रही है।
संबंधित वीडियो