फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आंवला का शिवा अस्पताल फिर से सील

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। बुधवार शाम स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अलीगंज बस स्टैंड स्थित शिवा नर्सिंग होम को बिना रजिस्ट्रेशन के चलते दोबारा सील कर दिया।
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी विनय कुमार पाल ने बताया कि आईजीआरएस पर अस्पताल के खिलाफ शिकायत की गई थी। शिकायत के आधार पर मौके पर जाकर अस्पताल से रजिस्ट्रेशन संबंधी जरूरी दस्तावेज मांगे गए तो अस्पताल संचालक उनको नहीं दिखा पाया। इसके बाद विभागीय अधिकारियों के निर्देशानुसार अस्पताल को सील कर दिया गया है। यहां बता दें कि बच्चे को जन्म देने के बाद प्रसूता की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग इस अस्पताल को पहले भी दो बार सील कर चुका है। लेकिन, विभागीय अधिकारियों की सांठ-गांठ के बाद अस्पताल फिर से शुरू हो गया था।
विज्ञापन

अभी जुलाई महीने में ही इस अस्पताल में प्रसूता की उपचार के दौरान मौत के मामले में परिजनों ने हंगामे के बाद संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बाद में स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए अस्पताल को सील किया था। सितंबर महीने में अस्पताल फिर से संचालित होने लगा था। वहीं, पिछले सप्ताह भी मोहल्ला नाला पार स्थित अस्पताल पर प्रसूता की मौत के मामले में वहां मौजूद डॉक्टर व स्टाफ पर उपचार में लापरवाही बरतने के आरोपी में तीन पर रिपोर्ट दर्ज हुई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें