फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आंवला सांसद के प्रतिनिधि पर हमला, मोबाइल और रुपये लूटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सपा नेता और आंवला सांसद नीरज मौर्य के प्रतिनिधि पर मंगलवार रात कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। सांसद प्रतिनिधि का आरोप है कि उनका मोबाइल और रुपये लूट लिए गए। रिपोर्ट दर्ज कराने सुभाषनगर थाने पहुंचे तो दरोगा ने धमकाया और लूट के बजाय गुमशुदगी की तहरीर देने के लिए दबाव बनाया। उन्होंने उच्च अधिकारियों से इसकी शिकायत की है।
विज्ञापन

आंवला सांसद के प्रतिनिधि अनुज मौर्य का कहना है कि मंगलवार रात वह क्षेत्र से वापस लौट रहे थे। रास्ते में सिटी श्मशान भूमि रोड किला, सीबीगंज और सुभाषनगर थाने के बार्डर पर कुछ लोगों ने बाइक से पीछा करते हुए उनको घेर लिया। उन पर हमला कर मोबाइल और रुपये लूट लिए। सुभाषनगर थाने में उन्होंने लूट की तहरीर दी तो दरोगा ने उनको धमकाया और गुमशुदगी की तहरीर देने को कहा। पुलिस के दबाव में उन्होंने चोरी की तहरीर दी। रिपोर्ट दर्ज किए जाने के संबंध में अब तक उनको जानकारी नही है। उन्होंने आरोप लगाया कि थानों में पीड़ितों की सुनवाई नहीं हो रही है। पीड़ितों को थानों में डराया धमकाया जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें