फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट जाने से पहले संतोष गंगवार के घर नाश्ते पर पहुंचे गृहमंत्री

विज्ञापन
गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को एयरपोर्ट जाने से पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार के घर पहु?
विज्ञापन
बरेली। गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को एयरपोर्ट जाने से पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार के घर नाश्ता किया। यहां वह करीब 50 मिनट रुके। इस दौरान उन्हाेंने जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात कर चुनाव पर चर्चा की। रोड शो पर जनता की प्रतिक्रिया का भी फीडबैक लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को रोड शो के बाद गृहमंत्री अमित शाह ने सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम किया। शनिवार सुबह 9:40 बजे वह सर्किट हाउस से निकले और 9:50 बजे सांसद संतोष गंगवार के आवास पर पहुंचे। यहां नाश्ता करने के बाद 10:40 बजे एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए और 11 मिनट में एयरपोर्ट पहुंच गए।
संतोष गंगवार के यहां नाश्ते की टेबल पर उनके साथ केंद्रीय मंत्री, यूपी चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, संगठन मंत्री सुनील बंसल, संगठन सह मंत्री कर्मवीर सिंह, सांसद संतोष गंगवार, धर्मेंद्र कश्यप बैठे। इस दौरान अमित शाह ने बरेली में हुए रोड शो पर जनता की प्रतिक्रियाओं के बारे में पूछा।
विज्ञापन

गुलशन आनंद ने गृहमंत्री को बताया कि बरेली में इससे पहले ऐसा रोड शो राम मंदिर आंदोलन के समय हुआ था। नाश्ते के बाद उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किए। इस दौरान राज्यमंत्री छत्रपाल गंगवार, शहर विधायक अरुण कुमार, भोजीपुरा विधायक बहोरन लाल मौर्य, आंवला विधायक धर्मपाल सिंह, केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर, क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, पीलीभीत विधायक संजय सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, रविंद्र सिंह राठौर, राजकुमार शर्मा, आदेश प्रताप सिंह, महाराज सिंह, श्रम बोर्ड सदस्य भुजेंद्र गंगवार, प्रेमबाबू, जिला मीडिया प्रभारी अंकित माहेश्वरी, युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर, रवि रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
चार जनप्रतिनिधि नहीं पहुंचे
संतोष गंगवार के यहां सुबह गृहमंत्री के साथ मुलाकात के लिए 14 लोगों की सूची बनाई गई थी। इनमें से चार जनप्रतिनिधि कैंट विधायक राजेश अग्रवाल, बिथरी विधायक राजेश मिश्र उर्फ पप्पू भरतौल, फरीदपुर विधायक प्रो. श्याम बिहारी और मेयर उमेश गौतम नहीं पहुंचे। इस बाबत पूछने पर मेयर ने बताया कि उन्हें सुबह सूचना मिली थी, लेकिन शहर से बाहर होने के कारण वह नहीं पहुंच सके। फरीदपुर विधायक ने भी न पहुंच पाने का यही कारण बताया। कैंट और बिथरी विधायक से भी न पहुंच पाने की वजह जानने के लिए संपर्क किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।
बाकी दल ‘दलदल’, भाजपा विचारधारा की पार्टी : स्वतंत्रदेव
बरेली। सांसद संतोष गंगवार के आवास पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने करीब दो मिनट मीडिया से बात की। उन्हाेंने कहा कि भाजपा और बाकी दलाें में जमीन आसमान का अंतर है। बाकी दल ‘दलदल’ हैं, जबकि भाजपा विचारधारा की पार्टी है। 70 साल बाद देश को नरेंद्र मोदी के रूप में ऐसा प्रधानमंत्री मिला है कि जो बिना कोई छुट्टी लिए सात साल से लगातार काम कर रहा है।
उन्होंने कहा कि बाबा विश्वनाथ कॉरीडोर बनाकर प्रधानमंत्री ने आस्था का सम्मान बढ़ाया, लेकिन वहां मंत्रियों के साथ भोजन नहीं किया बल्कि तीन साल से काम कर रहे मजदूरों के साथ भोजन किया। स्वच्छता कमियों के पैर धोकर सम्मान बढ़ाया। बाकी पार्टियां आतंकवाद और गुंडों को सम्मान देती हैं। गरीबों को लूटने वालों को सम्मान देती हैं। कांग्रेस और सोनिया गांधी ने देश को हमेशा गुमराह किया है।
गृहमंत्री को विदाई देकर कार से निकले केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, संगठन मंत्री सुनील बंसल, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह गृहमंत्री अमित शाह को विदा करने त्रिशूल एयरपोर्ट पहुंचे। उन्हें विदा करने के बाद तीनों एक ही कार से लखनऊ के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें