फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amit Shah in Bareilly Live: बरेली में गृहमंत्री बोले: भ्रष्टाचार से निकलकर अब विकास के रास्ते पर चल पड़ा है यूपी

Fri, 31 Dec 2021 03:01 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

पटेल चौक पर प्रदेश में जन विश्वास यात्रा के समापन की घोषणा से पहले गृहमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि समाजवादी पार्टी के शासन में पूरा उत्तर प्रदेश गुंडा-माफिया से थर-थर कांपता था।
विज्ञापन
बरेली में रोड शो करते अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में जन विश्वास यात्रा में पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश भ्रष्टाचार से निकलकर विकास के रास्ते पर चल पड़ा है। पूरे प्रदेश में फैली समाजवादी इत्र की दुर्गंध बता रही है कि पहले क्या हाल था। छापों में थैले के थैले भर नोट और सोना निकल रहा है। इन छापों से अखिलेश बाबू के पेट में मचलन हो रही है।

विज्ञापन


पटेल चौक पर प्रदेश में जन विश्वास यात्रा के समापन की घोषणा से पहले गृहमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि समाजवादी पार्टी के शासन में पूरा उत्तर प्रदेश गुंडा-माफिया से थर-थर कांपता था। योगी आदित्यनाथ ने इस गुंडाराज को समाप्त कर कानून का राज बनाया है। दंगे समाप्त हो गए हैं, मोदी जी के नेतृत्व में घर-घर गैस का चूल्हा, बिजली, शौचालय, स्वास्थ्य कार्ड भेजने का काम किया गया है। गृहमंत्री ने कहा कि अयोध्या में प्रभु श्रीराम का मंदिर बनने जा रहा है। एक समय था जब यह कहकर खिल्ली उड़ाई जाती थी कि मंदिर वहीं बनाएंगे पर तिथि नहीं बताएंगे। उन्होंने चुनौती दी कि डंके की चोट पर वहीं मंदिर बनने वाला है, अखिलेश यादव रोक सकें तो रोक लें।

गृहमंत्री ने छापों का जिक्र करते हुए कहा कि अखिलेश बाबू और कुछ मीडिया वाले सवाल पूछ रहे हैं कि रेड क्यों डाली। बोले, बरेली वालों मुझे बताओ जहां काला धन है, वहां रेड करनी चाहिए या नहीं करनी चाहिए। भीड़ की ओर इशारा करके कहा, यह जनसैलाब बताता है कि इस बार फिर यूपी में भाजपा 300 पार करने वाली है।
विज्ञापन


बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने जाएं बरेली वाले
गृहमंत्री ने कहा कि पहले जो भी बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने जाता था, मन मसोसकर वापस लौटता था। अब प्रधानमंत्री ने विश्वनाथ कॉरिडोर बनाकर बाबा का पूरा दरबार सजा दिया है। बरेली वालों को कहना चाहते हैं कि जब भी काशी विश्वनाथ जाएं, बाबा के दरबार में मां गंगा का शुद्ध जल लेकर अभिषेक जरूर करें। मोदी जी के राज में गंगा का जल इतना शुद्ध है कि आप आचमन भी कर सकते हैं और अभिषेक भी।

फुलटॉस है, भाजपा का चौका लगवा दें युवा
गृहमंत्री ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा, आपने मोदी जी को 2014, 2017 और 2019 के चुनाव में पूर्ण बहुमत दिया। अब 2022 में मोदी जी के साथ-साथ योगी जी भी चुनाव में आशीर्वाद मांगने आए हैं। जिस तरह बल्लेबाज फुलटॉस पर चौका लगाता है, उसी तरह वे भी भाजपा सरकार चौका लगवा दें। बोले, जैसे पतंग का मांझा पक्का होता है, लोगों का भाजपा पर विश्वास भी पक्का है। यूपी की जनता का नरेंद्र मोदी पर विश्वास अक्षुण्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें