फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तहसील में पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते अमीन अरेस्ट, गिरफ्तारी का डर दिखाकर कर रहा था वसूली

Wed, 04 Oct 2023 03:21 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली

सार

बरेली में तहसील सदर के अमीन को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। टीम ने बुधवार सुबह तहसील जाकर याकूब से पांच हजार रुपये लेते अमीन को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
रिश्वत लेते अमीन गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने बुधवार को तहसील सदर के अमीन को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। अमीन ने बकाया बिजली बिल की आरसी की तारीख बढ़ाने के नाम पर एक व्यक्ति से रिश्वत मांगी थी। एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाकर अमीन को रंगे हाथ पकड़ा। आरोपी अमीन के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, किला थाना क्षेत्र के पंजाबपुरा निवासी याकूब खान ने एंटी करप्शन ऑफिस में शिकायत की थी कि करीब सवा लाख रुपये बिजली बकाया को लेकर सदर तहसील से उसकी आरसी जारी हुई थी। तहसील के संग्रह अमीन रामजी शरण ने कार्रवाई और गिरफ्तारी का डर दिखाकर वसूली की तारीख आगे बढ़ाने के नाम पर पांच हजार रुपये मांगे। 

एंटी करप्शन टीम ने डीएम को पूरे मामले से अवगत कराया। अमीन के खिलाफ दो स्वतंत्र गवाह मिले। इनको साथ लेकर टीम ने बुधवार सुबह तहसील जाकर याकूब से पांच हजार रुपये लेते अमीन को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उसे एंटी करप्शन कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें