फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली : शिव भक्त शबाना ने शिवानी बनकर प्रेमी अरविंद के साथ लिए सात फेरे, तीन तलाक और हलाला को बताया बहुत खराब

Wed, 04 Oct 2023 07:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली के फरीदपुर की रहने वाली शबाना ने धर्म परिवर्तन करने के बाद अपने प्रेमी से विवाह कर लिया। शहर स्थित आश्रम में एक आचार्य ने हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार दोनों का विवाह कराया है। प्रेम विवाह करने के बाद शबाना ने अपना नाम शिवानी रख लिया है। 
विज्ञापन
प्यार की जीत... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में फरीदपुर के गांव भगवंतापुर की शबाना ने धर्म परिवर्तन कर अपने प्रेमी अरविंद के साथ मंगलवार को मढ़ीनाथ स्थित आश्रम में सात फेरे लिए। शबाना ने अपना नाम अब शिवानी कर लिया है। 

विज्ञापन


अरविंद और शबाना के गांव की दूरी एक किमी है। दोनों के बीच दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शादी में धर्म बाधक बन रहा था। ऐसे में दोनों ने परिवार वालों से बगावत कर विवाह बंधन में बंधने का फैसला किया।

21 साल की है शबाना 

शबाना की प्रारंभिक शिक्षा मदरसे में हुई है। उसने बताया कि वह 21 वर्ष की है और बालिग है। गांव केरुआ निवासी अरविंद पेंटिंग का काम करता है। मंगलवार को दोनों मढ़ीनाथ स्थित आश्रम पहुंचे। यहां आचार्य पंडित ने शुद्धिकरण कराने के बाद दोनों का विवाह संपन्न कराया। 

शबाना ने बताया कि वह आठ भाइयों की इकलौती बहन है। उनकी मां का निधन हो चुका है। वह भगवान शिव की पूजा और भोलेनाथ का जप करती हैं। उसने कहा कि हिंदू धर्म में महिलाओं का सम्मान होता है। उनकी हिंदू धर्म के प्रति अपार आस्था है। शबाना ने तीन तलाक और हलाला बहुत गलत प्रथा बताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें