जिलाधिकारी ने कहा कि अभी भी 17 ऐसे ब्लैक स्पॉट है, जहां सुधारात्मक कार्य चल रहा है। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता को कार्य जल्द पूरा कराने के लिए कहा। जिलाधिकारी ने कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक यह सुनिश्चित करें कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चे वाहन चलाकर स्कूल न आएं। इस संबंध में सप्ताह में एक बार बैठक अवश्य की जाए और उसमें जनप्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाए।
परिवहन विभाग स्कूली वाहनों की चेकिंग करे
भाजपा सांसद ने परिवहन विभाग के अधिकारियों से जानकारी ली कि जिले में कितनी स्कूली बसें मानक के अनुरूप चल रही हैं। उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग स्कूली वाहनों की चेकिंग करे। जो वाहन मानक के अनुरूप न मिलें, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि जगह-जगह सड़क पर अवैध तरीके से बसें खड़ी होती हैं, उन्हें वहां से हटवाकर पार्किंग की उचित व्यवस्था की जाए।