फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अमरमणि त्रिपाठी का बरेली निवासी साला भी भाग निकला

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मधुमिता शुक्ला हत्याकांड के आरोपी पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी का सगा साला अश्विनी उपाध्याय भी सहारनपुर के टपरी डिस्टलरी कांड में गैंगस्टर का आरोपी है। बरेली निवासी अश्विनी भी कार्रवाई के डर से भाग गया है। मनोज जायसवाल की लोकेशन मेरठ में बताई जा रही है। उसका दोस्त पुलिस अधिकारी उसे बचाने में लगा है।
विज्ञापन

सहारनपुर देहात कोतवाली प्रभारी सूबे सिंह की ओर से वहां गैंगस्टर एक्ट की रिपोर्ट कराई गई है। टपरी स्थित शराब फैक्टरी कोऑपरेटिव कंपनी लिमिटेड के एमडी बदायूं निवासी शराब कारोबारी प्रणय अनेजा समेत 27 लोगों पर 35 करोड़ रुपये की एक्साइज चोरी करने का आरोप लगाकर जांच की गई थी। आरोपियों में कंपनी के एमडी प्रणय अनेजा, उसके पार्टनर बरेली निवासी मनोज जायसवाल व नीरज जायसवाल, फैक्टरी प्रबंधन से जुड़ा सीबीगंज (बरेली) निवासी अश्विनी कुमार उपाध्याय आदि कई लोग शामिल हैं।
सीबीगंज की वेस्ट एंड कॉलोनी निवासी अश्विनी उपाध्याय के बारे में बताया जाता है कि चर्चित रहे पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी का सगा साला है। मधुमिता शुक्ला हत्याकांड में अश्विनी की बहन (अमरमणि त्रिपाठी की पत्नी) जेल गई थी। अश्विनी पहले सीबीगंज की सुपीरियर डिस्टलरी प्रबंधन से जुड़ा था। बाद में सपा से जुड़े शराब कारोबारी प्रणय अनेजा ने टपरी डिस्टलरी में उसे शीर्ष पद पर रख लिया। सहारनपुर पुलिस की दबिश के डर से सभी शराब कारोबारी भूमिगत हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें