फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पुष्प प्रदर्शनी  18 से, पंजीकरण शुरू

Wed, 15 Mar 2017 01:12 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
Tesu flowers
विज्ञापन
रंग-बिरंगे, हंसते-मुस्कुराते, मन को रिझाते फूल हर साल की भांति इस बार भी अमर उजाला परिसर में परिसर में बहुतायत में 18 मार्च से दिखने वाले हैं। दो दिनी अमर उजाला की पुष्प प्रदर्शनी के लिए रजिस्ट्रेशन फार्म बंटने शुरू हो गए हैं, जिन्हें भरकर 17 मार्च तक कार्यालय में जमा किया जा सकता है। प्रदर्शनी 19 मार्च तक नि:शुल्क चलेगी। 
विज्ञापन

अमर उजाला की पुष्प प्रदर्शनी में बरेली शहर के अलावा दूर-दराज क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में प्रविष्टियां आती हैं। इस बार भी पुष्प प्रतियोगिता सीजनल फ्लॉवर, कट फ्लावर, गार्डेन वर्ग, असाधारण वैराइटी (कैक्टस, बौंजाई आदि) में होगी। पॉट प्लांट्स प्रतियोगिता में हर पॉट प्रविष्टि के रूप में गिना जाएगा, जबकि कट फ्लॉवर में तीन सेट में प्रविष्टि ली जाएंगी। प्रविष्टियों का चयन निर्णायक मंडल की ओर से किया जाएगा। पुरस्कारों के संबंध में अमर उजाला के निर्णायक मंडल का निर्णय अंतिम और मान्य होगा। यहां बच्चों के लिए अलग किड्स जोन बनाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें