फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुष्प प्रदर्शनी: अमर उजाला परिसर में आज से सजेगी फूलों की बगिया, कल सुबह 10 बजे तक करा सकते हैं पंजीकरण

Fri, 15 Mar 2024 06:32 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

अमर उजाला परिसर में शुक्रवार से तीन दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन हो रहा है। अलग-अलग किस्म के फूलों की प्रदर्शनी मन मोह लेगी। इस खास अहसास को महसूस करनेे का मौका प्रदर्शनी में मिलेगा।
विज्ञापन
पुष्प प्रदर्शनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में अमर उजाला कार्यालय परिसर में आज से तीन दिनों तक फूलों की बगिया सजेगी। अलग-अलग किस्म के फूलों की खुशबू से परिसर महकेगा। प्रतिभाग के लिए शहरवासी 16 मार्च की सुबह दस बजे तक अलग-अलग श्रेणियों में प्रविष्टियां जमा करा सकते हैं।

विज्ञापन


फूल जीवन में उल्लास के द्योतक हैं। अमर उजाला परिसर में अलग-अलग किस्म के फूलों की प्रदर्शनी मन मोह लेगी। इस खास अहसास को महसूस करनेे का मौका प्रदर्शनी में मिलेगा। फूलों की बगिया में सेल्फी लेकर शहरवासी भी इन पलों को यादगार बना सकेंगे। प्रविष्टियां सीजनल, कट, गार्डन, असाधारण वैरायटी (कैक्टस, बोन्जाई) आदि श्रेणियों में होंगी।

16 मार्च को निर्णायक मंडल करेंगे निरीक्षण
पुष्प प्रदर्शन में सजने वाले फूलों की बगिया में से बेहतर का चुनाव 16 मार्च को निर्णायक मंडल करेगा। 17 मार्च को विभिन्न श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियां पुरस्कृत होगी। निर्णायक मंडल में रुहेलखंड विश्वविद्यालय के बॉटनी विभाग के प्रो. आलोक श्रीवास्तव, प्रो. संजय कुमार गर्ग, बरेली कॉलेज के बॉटनी विभागाध्यक्ष प्रो. आलोक खरे शमिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें